{"_id":"4ccf59265bce52af633c7678e2f41840","slug":"juma-monsoon-12-mm-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमा मानसून, 12 मिमी. हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमा मानसून, 12 मिमी. हुई बारिश
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिक ने इसे मानसूनी बरसात बताते हुए कहा कि जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। किसान मानसूनी बरसात को फसलों के लिए अमृत मान रहे हैं।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने भी हो रही वर्षा को फसलों और किसानों के लिए लाभकारी कहा है।
उनका कहना था कि पुरवा हवा अभी कम तेज चल रही है। बंगाल की खाड़ी से चला मानसून जिले में सक्रिय हो चुका है। इसके 4 जुलाई तक पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है।
इस दौरान बहुत अच्छी वर्षा होने की उम्मीद हैं। बताया कि रविवार को पूरे दिन हुई बूंदाबांदी-वर्षा से जिले में करीब 12 मिमी. वर्षा रिकार्ड हुई है।
उधर कुछ देर के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, पुलिस लाइंस, रेलवे स्टेशन सड़क, रोडवेज परिसर, कोतवाली के पीछे, लालबाग, कुम्हारन टोला, वजीरगंज, बुद्धनगर जनौरा में पानी भर गया।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में भी बदली और पुरवा हवा के बीच 20-25 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।