फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Join hands with BJP for Ram temple: Nritygopal

राम मंदिर के लिए भाजपा का साथ दें : नृत्यगोपाल

Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Join hands with BJP for Ram temple: Nritygopal
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा का साथ देने की अपील की है। वे शनिवार को श्री मणिराम दास छावनी में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मुद्दे का हल लेकर कोई भी राजनीतिक दल आगे आता है तो संत-धर्माचार्य व हिंदू समाज उसका सहयोग करेगा लेकिन आज सभी राजनीतिक दल जातिगत राजनीति कर रहे हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही राम मंदिर निर्माण मुद्दे को आगे रखकर चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू मठ-मंदिरों को तोड़े जाने व हिंदुओं के उत्पीड़न को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि केंद्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में जेल से फरार सिमी आतंकियों के मारे जाने पर केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार पर उठ रहे सवालों पर कहा कि भोपाल में मारे गए सिमी के आठ आतंकवादियों पर राजनीति वही लोग कर रहे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed