{"_id":"16643eaff2c761f65d2f1dc21c89133d","slug":"jewelry-shops-shut-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रखीं सराफा दुकानें, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रखीं सराफा दुकानें, दिया धरना
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये से अधिक के स्वर्णाभूषण की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में सराफा कारोबारियों ने बुधवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर चौक में धरना दिया। वित्तमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर मांग की गई कि पांच लाख से अधिक की खरीद पर ही पैन कार्ड अनिवार्य किया जाए। साथ ही सोने की तस्करी पर सख्त लगाई जाए।
सराफा कारोबारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को पूरे दिन दुकानें बंद रखीं। सहालग के मौसम में दुकानें बंद होने से लोग परेशान हो लौटते दिखे। सराफा मंडल समिति से जुड़े लोगों ने चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैनकार्ड अनिवार्य खत्म की जाए।
पैनकार्ड पांच लाख से अधिक स्वर्णाभूषण खरीद पर दी होनी चाहिए। बाद में वित्त मंत्री को मांगपत्र भेजा गया। कहा, हिंदुस्तान में सवा चार करोड़ लोग ही आयकर रिटर्न भरते हैं। महिलाएं छोटी-छोटी बचत कर गहने खरीदती हैं। जरूरत पर इन्हें बाजार में बेंचना आसान पाती हैं।
विज्ञापन
विजय मेहता, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अशोक बेदी, उत्तम बंसल, पंकज पांडेय, केतन, बालकृष्ण आदि द्वारा हस्ताक्षरित व वित्तमंत्री अरुण जेटली को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि शादी-विवाह, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों में स्वर्णाभूषण खरीद में पैन की अनिवार्यता होने पर लोग तस्करी के आभूषणों को खरीदेंगे।