फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelery loot of four lakhs from a bullion businessman disclosed

सर्राफा व्यवसायी से चार लाख के जेवरात लूट का खुलासा

Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jewelery loot of four lakhs from a bullion businessman disclosed
अयोध्या। पुलिस ने कोतवाली चार लोगों को गिरफ्तार कर क्षेत्र के खजुरहट-धरमगंज मार्ग पर 15 जुलाई को दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर सर्राफ से लूटे गए करीब चार लाख रुपये कीमत के आभूषण की वारदात का सोमवार को खुलासा करने का दावा किया है। घटना का सूत्रधार भाई ही निकला। पुलिस का कहना है कि भाई के जेवरात हड़पने के लिए दूसरे भाई ने ही लूट की घटना का अंजाम दिलवाया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम कोतवाली और स्वॉट टीम ने भीखीसराय मोड़ पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोनू अंसारी उर्फ राशिद निवासी पटेला थाना खुटहन जनपद जौनपुर, प्रदुम्न सोनी निवासी खजुरहट थाना बीकापुर, हनजला उर्फ सादिक निवासी पटेला थाना खुटहन जनपद जौनपुर और चाँद अली उर्फ हजरत अली निवासी सीताराम का पुरवा साहबुद्दीनपुर थाना तारुन शामिल है।
विज्ञापन

तलाशी में बीकापुर के अलावा गोसाईगंज और खंडासा थाना क्षेत्र में हुई चोरी और लूट से संबंधित बरामदगी की गई है। गिरफ्तार मोनू अंसारी हनजला उर्फ सादिक और चांद अली अन्य थानों में भी चोरी और लूट की घटना में शामिल रहे हैं। जबकि जौनपुर निवासी मोनू अंसारी अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरुद्ध जनपद जौनपुर के अलावा अन्य जनपदों में करीब दो दर्जन चोरी, जानलेवा हमला, लूट सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपियों के पास से चार हजार रुपये नगद, 315 बोर के दो तमंचे, एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो बाइक, दो मोबाइल सहित भारी मात्रा में लूटे गए आभूषण की बरामदगी भी हुई है।
एसपी ने बताया कि इस घटना का सूत्रधार रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रद्युम्न सोनी ही निकला। उसी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने अपने भाई का जेवर हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिलाया था। मुकदमे में लूट, बरामदगी, आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली के एसएसआई वीर सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी उप निरीक्षक रतन शर्मा अपनी अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed