{"_id":"610997e68ebc3ec30738bf8f","slug":"jba-s-ayushi-became-the-topper-with-99-8-percent-marks-faizabad-news-lko589792658","type":"story","status":"publish","title_hn":"99.8 फीसदी अंकों के साथ जेबीए की आयुषी बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99.8 फीसदी अंकों के साथ जेबीए की आयुषी बनीं टॉपर
विज्ञापन
22-अयोध्या-जिंगल बेल स्कूल में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद उत्साहित मेधावी।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सीबीएसई 10वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिंगल बेल अकादमी की आयुषी सिंह ने सर्वाधिक 99.8 फीसदी अंक हासिल करके जिला टॉप किया। यहीं की नाव्या रैजादा ने 99.7 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अवध इंटर नेशनल स्कूल की जागृति उपाध्याय व पियूष प्रकाश सिंह ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले की टॉप टेन सूची में जिले के पांच स्कूलों के 19 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।
इनमें 10 छात्राएं व नौ छात्र शामिल हैं। सभी स्कूलों ने परिणाम लगभग शत-प्रतिशत होने का दावा किया है। सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली की ओर से मंगलवार को 10वीं का परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नहीं आयोजित की गई थीं। 40 प्रतिशत प्री बोर्ड परीक्षा, 30 प्रतिशत अर्धवार्षिक परीक्षा, 20 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन और 10 प्रतिशत यूनिट टेस्ट में मिले अंकों के हिसाब से इस बार मूल्यांकन किया गया था।
एकाएक परिणाम घोषित होने की सूचना से छात्रों में अपने परिणाम को जानने के लिए खासी उत्सुकता देखी गई। सभी ने आनन-फानन अपने परिणाम देखे और बेहतर रिजल्ट देखकर उत्साहित हो उठे।
तमाम कॉलेज प्रशासन की ओर से कैंपस में परिणाम दिखाए जाने की तैयारी की गई थी। परिणाम घोषित होते ही अच्छे अंक हासिल करके बच्चे उत्साहित नजर आए। गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के बाद बच्चों ने परिवार के साथ खुशी साझा की।
जिले के टॉप टेन मेधावी बच्चे
नाम प्रतिशत कॉलेज
आयुषी सिंह 99.8 जिंगल बेल अकादमी
नाव्या रैजादा 99.7 जिंगल बेल अकादमी
जागृति उपाध्याय 99.6 अवध इंटरनेशनल आशापुर
पीयूष प्रकाश सिंह 99.6 अवध इंटरनेशनल आशापुर
हर्षवर्धन सिंह 99.2 अवध इंटरनेशनल आशापुर
प्रखर श्रीवास्तव 99.2 अवध इंटरनेशनल आशापुर
रजनीश राज 99 अवध इंटरनेशनल आशापुर
मान्या छापरिया 99 द कैंब्रियन स्कूल
आयुष तिवारी 98.8 अवध इंटरनेशनल आशापुर
सिमरन जायसवाल 98.8 अवध इंटरनेशनल आशापुर
पलक अरोड़ा 98.8 जिंगल बेल अकादमी
सुधीष गुप्ता 98.8 जिंगल बेल अकादमी
उत्कर्ष श्रीवास्तव 98.8 जिंगल बेल अकादमी
गौराशी अग्रवाल 98.6 द कैंब्रियन स्कूल
अंबुज गंगवार 98.5 जिंगल बेल अकादमी
मीनल श्रीवास्तव 98.5 फैजाबाद पब्लिक स्कूल
अस्मित शुक्ला 98.4 अवध इंटरनेशनल आशापुर
आयुष सिंह 98.2 जिंगल बेल अकादमी
समृद्धि अग्रवाल 98.2 द कैंब्रियन स्कूल

अयोध्या-उदया पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद उत्साहित मेधावी।- फोटो : FAIZABAD