फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ishrat jamaal has a role in Chandrayaan 3 success.

शाबाश: चंद्रयान-3 की सफलता में अयोध्या के इशरत का भी कमाल, ईपीसी डिजाइन करने में रही भूमिका

Mon, 28 Aug 2023 11:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 28 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफलता में अयोध्या के इशरत जमाल का भी बड़ा योगदान है। उनकी लैब ने चंद्रयान के मुख्य घटक अल्टीमीटर सेंसर के लिए इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर डिजाइन किया है।

विज्ञापन
Ishrat jamaal has a role in Chandrayaan 3 success.
अयोध्या के इशरत जमाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग से आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। इस सफलता में रामनगरी में जन्मे इशरत जमाल का भी योगदान है। चंद्रयान-3 के मुख्य घटक अल्टीमीटर सेंसर के लिए इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर वैज्ञानिक इशरत जमाल की लैब ने डिजाइन किया है। यह बात इशरत ने खुद अमर उजाला से बातचीत में कही।

विज्ञापन


इशरत जमाल ने बताया कि उनका जन्म 1993 में फैजाबाद में हुआ था। धारा रोड पर उनका आवास है। उन्होंने 2007 में फैजाबाद पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल पास किया। 2009 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (बॉयज स्कूल), एएमयू से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। इसके बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 2013 में भारत के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से और 2015 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके) से पावर कंट्रोल में मास्टर डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंत राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग पर आए बैकफुट पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी में उपचुनाव: सपा और 'इंडिया' के लिए प्रतिष्ठा का सवाल, दिग्गजों से डाला डेरा, जाएंगे अखिलेश यादव


इशरत ने बताया कि 2015 में जनरल इलेक्ट्रिक (जीई), बंगलूरू में इलेक्ट्रिक ड्राइव टीम में एक इंजीनियर/टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया। 2017 में उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) में वैज्ञानिक/इंजीनियर के पद के लिए चुना गया था। वह वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) गुजरात में माइक्रोवेब रिमोट सेंसिंग एरिया (एमआरएसए) की इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर (ईपीसी) लैब में वैज्ञानिक/इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।



इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर की भूमिका अहम
इशरत ने बताया कि लैब रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) और विभिन्न माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग पेलोड के डिजिटल सब सिस्टम के लिए अंतरिक्ष योग्य इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर (ईपीसी) के डिजाइन और विकास के लिए जिम्मेदार है। बताया कि चंद्रयान-2 और 3 में उनकी लैब ने अल्टीमीटर के आरएफ और डिजिटल सबसिस्टम के लिए इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर को डिजाइन किया था। बताया कि अल्टीमीटर सेंसर चंद्रयान-3 का एक महत्वपूर्ण घटक है और इसका उपयोग चंद्रमा की सतह से लैंडर की ऊंचाई मापने के लिए किया गया था। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक पावर कंडीशनर की भूमिका अहम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed