{"_id":"5d2626fe8ebc3e6cf4708aa2","slug":"interview-of-teacher-faizabad-news-lko469964728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का साक्षात्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का साक्षात्कार शुरू
विज्ञापन
अयोध्या। अंग्रेजी माध्यम से चयनित परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में शुरू हुआ।
जिलाधिकारी की ओर से नामित तीन-तीन सदस्यीय कमेटी ने शिक्षकों का इंटरव्यू लिया। पहले दिन बुलाए गए 320 शिक्षकों में से 162 उपस्थित हुए।
इस बार जिले में 139 और स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए चयनित किया गया है। जिनमें शिक्षकों की तैनाती की जानी है।
बीते छह जुलाई को शिक्षकों की लिखित परीक्षा जिले के दो केंद्रों पर संपन्न कराई गई है, जिसमें कुल 1115 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को इन शिक्षकों का साक्षात्कार शुरू किया गया है।
पहले दिन प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक पद के लिए कुल 320 शिक्षकों को बुलाया गया था। जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन-तीन सदस्यीय कमेटी ने तीन काउंटर पर शिक्षकों का साक्षात्कार लिया। इनमें तीनों काउंटर पर क्रमश: 50, 59 व 53 सहित कुल 162 शिक्षक उपस्थित हुए।
जिला समन्वयक अनिल सिंह ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। बृहस्पतिवार को 320 और सहायक अध्यापकों को बुलाया गया है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व जूनियर के सहायक अध्यापकों को बुलाया जाएगा। पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से साक्षात्कार हुआ है।