फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Insurance worker found unconscious in showroom bathroom

शोरूम के बाथरूम में बेहोश मिले इंश्योरेंस कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Insurance worker found unconscious in showroom bathroom
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक ऑटो शोरूम में इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से तैनात कर्मचारी शुक्रवार रात बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन

शोरूम के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह बीमार रहता था। चक्कर आने से शोरूम के बाथरूम में गिरने से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात सिविल लाइन स्थित एक ऑटो शोरूम में इंश्योरेंस कंपनी में तैनात अभिषेक वर्मा (25) निवासी मोहल्ला हैदरगंज कोतवाली नगर कंपनी के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी होने पर उसके सहयोगियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि अभिषेक अक्सर बीमार रहता था, उसे दौरे आते रहते थे। बाथरूम में दौरा आने पर गिरने से मौत होने की संभावना जताई। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed