{"_id":"64345a81aea476bbb10f6d44","slug":"inspector-who-went-to-investigate-rape-committed-obscene-act-faizabad-news-c-13-1-176499-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दुष्कर्म की जांच को गए दरोगा ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दुष्कर्म की जांच को गए दरोगा ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पीटा
Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के एक मामले की विवेचना करने सादे कपड़ों में पहुंचे दरोगा पर आरोपी की मां ने अश्लील करकत करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दरोगा को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में दरोगा घायल हो गए। हालांकि पुलिस आरोपों को संदिग्ध बता रही है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
इनायतनगर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (दरोगा) कृष्ण प्रताप यादव रविवार शाम सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले की विवेचना करने बीकापुर क्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे। वे सादे कपड़ों में थे। आरोप है कि दरोगा ने मुकदमे में आरोपी की मां को पूछताछ के लिए गांव के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने इस बारे में गांव के लोगों काे बताया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने दरोगा की पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में दरोगा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए। रविवार रात में एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व सीओ बीकापुर डॉ. राजेश तिवारी ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने सोमवार को गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दरोगा को सीएचसी बीकापुर भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ करने की धारा में केस दर्ज की आरोपी का चालान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आरोपी दरोगा ने भी आरोप को निराधार बताया है।