फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Indian folk arts will be seen in Ramjanmabhoomi

Deepotsav: दीपोत्सव के लिए सजने लगा राममंदिर का गर्भगृह, 51 हजार दीपों से आलोकित होगी रामजन्मभूमि

Mon, 03 Oct 2022 11:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 11:43 AM IST
सार

अयोध्या में 21 से 23 अक्तूबर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बार रामजन्मभूमि में भारतीय लोक कलाओं के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
Indian folk arts will be seen in Ramjanmabhoomi
राम मंदिर के गर्भगृह में दीपोत्सव की तैयारी का शुभारंभ करते चंपत राय। - फोटो : FAIZABAD

विस्तार

दीपोत्सव के लिए रामजन्मभूमि परिसर को सजाने का काम रविवार से शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसका शुभारंभ किया। चंपत राय ने स्वयं चित्रों में रंगा भरा। इस बार दीपोत्सव में रामजन्मभूमि की भव्यता आकर्षण का केंद्र होगी। देश की प्रमुख लोक कलाओं के दर्शन भी यहां होंगे। अवधी, वरली, मधुबनी, मिथिला की चित्रकारी से रामजन्मभूमि के गर्भगृह की भव्यता में और इजाफा होगा।
विज्ञापन


योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला दीपोत्सव 21 से 23 अक्तूबर तक होने जा रहा है। इसको लेकर पूरे अयोध्या को त्रेतायुग की तरह सजाने का काम प्रारंभ कर दिया है। हाईवे पर जहां रामायण के पात्रों की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर को भी सजाने का काम शुरू हो चुका है। इसी क्रम में सरयू तट पर लता मंगेशकर चौक का भी लोकार्पण 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। रामजन्मभूमि परिसर को भी अलौकिक रूप देने की कवायद रविवार को शुरू हो गई है। इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र को सौंपी गई है। आशीष ने बताया कि राममंदिर के अस्थायी गर्भगृह में इस बार भारतीय लोक कलाओं के भी दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की मिथिला, मधुबनी, अवधी लोककला, महाराष्ट्र की वरली, राजस्थान की लघु चित्रकला पर आधारित पेंटिंग अस्थाई गर्भगृह के दीवारों पर बनाई जा रही हैं। पहले दिन गणेश प्रतिमा को आकार दिया गया। जिसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रंग भरा। बताया कि अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की टीम जुटी हुई है। टीम में माही, प्रिया, चंदन, मानसी, अक्षिता सिंह, अक्कू शुक्ला शामिल है।

कनौसा कांवेंट की सेवानिवृत्त कला शिक्षिका डॉ.राधिका देवी व डॉ.हेमलता शुक्ला के निर्देशन में गर्भगृह को सजाने में बच्चे जुटे हुए हैं। रामजन्मभूमि परिसर सहित पूरे अयोध्या दीपोत्सव में आलोकित होगी।


रामजन्मभूमि में 51 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंदिर परिसर को दिव्यता व भव्यता देने का काम शुरू हो गया है। अस्थायी गर्भगृह में भव्य चित्रकारी की जा रही है, जिसमें भारतीय लोक कलाओं के दर्शन होंगे। दीपोत्सव से पहले पूरे मंदिर परिसर को अलौकिक स्वरूप प्रदान करने की कोशिश है।- चंपत राय, महासचिव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed