फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   India took the right decision in Ukraine-Russia case: Dr. SK Singh

यूक्रेन-रूस के मामले में भारत ने लिया सही निर्णय : डॉ. एसके सिंह

Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
India took the right decision in Ukraine-Russia case: Dr. SK Singh
हनुमतनगर (अयोध्या)। रूस से हम लोग करीब 70 फीसदी यंत्र लेते हैं। यूक्रेन भी हमारा दोस्त है जहां से हर प्रकार का आयात-निर्यात होता है। रूस-यूक्रेन की लड़ाई में भारत ने जो कदम उठाया है, वह बिल्कुल सही है क्योंकि हमारे लिए दोनों ही देश महत्वपूर्ण हैं। ये बातें गुरुवार को विकासखंड पूराबाजार की ग्राम पंचायत गंगौली के सूरजगढ़ में भूतपूर्व कर्नल व प्रवर्तन अधिकारी नगर निगम गोरखपुर चंद्रपाल सिंह के आवास पर गुरुवार को अपने दल के साथ पहुंचे भूतपूर्व मेजर जनरल डॉ. एसके सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने परिवार व 80 फौजियों के साथ हम लोग भगवान श्रीराम के दर्शन करने व अयोध्या के हालात को देखने के लिए आए हैं। जहां पर मंदिर बन रहा है, उसकी प्रगति को भी हम लोगों ने देखा है। सूरजगढ़ निवासी भूतपूर्व कर्नल चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पूरी टीम ने भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए यात्रा की है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी विभिन्न राज्यों से आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान भूतपूर्व कर्नल चंद्रपाल सिंह के पिता नरसिंह सिंह को भूतपूर्व मेजर जनरल डॉ. एसके सिंह ने तलवार भेंट की। परिवार सहित पहुंचे सेना के अधिकारियों का भूतपूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन बीपी सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, महामंत्री राधेश्याम तिवारी, सचिव विजय कुमार सिंह, सदस्य एके सिंह, अजेंद्र सिंह, केएम सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने सूरजगढ़ का भ्रमण भी किया। सैन्य अधिकारियों में मेजर जनरल एके सिन्हा, मेजर जनरल एके वर्मा, मेजर जनरल गुरदीप सिंह, मेजर जनरल एस जेट्टी व मेजर जनरल एसके सिंह सहित अन्य परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed