{"_id":"610447648ebc3e5881656203","slug":"inamiya-crook-of-25-thousand-got-shot-in-the-encounter-arrested-faizabad-news-lko5892113195","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25 हजार का इनामी। -संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रुदौली के मवई क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह बनगांवा गांव के पास बाग में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने घायल को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस बरामद हुए हैं। इस पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर बघेडी जंगल के पास बुधवार भोर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी थी, जबकि एक भागते समय पकड़ा गया था।
विज्ञापन
इसमें एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ था। मौके से पांचवां आरोपी इसरार निवासी सुनाया थाना काकोरी जनपद लखनऊ फरार हो गया था।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में लगे रुदौली कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र व स्वाट टीम प्रभारी रतन कुमार शर्मा की टीम को गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भेलसर-शुजागंज मार्ग पर कहीं मौजूद है।
सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। बनगांवा गांव के पास बाग में शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे इसरार को घेर लिया गया। पुलिस से घिरा देख इसरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इसरार के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने घायल को सीएचसी रुदौली भेजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस व 37 सौ रुपये बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी व नकबजनी करने के आरोप में केस दर्ज हैं।