फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In the accident killed three, including a father and son

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Mon, 01 Feb 2016 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
In the accident killed three, including a father and son
अंबेडकरनगर-फैजाबाद राजमार्ग स्थित टण्डौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट मालवाहक वाहन से एक तेज रफ्तार कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इन्हें रात में ही जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज हुई कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण अगली सीट पर बैठे लोगों के शव कार की बॉडी काटकर निकाले गए। मृतक व घायल सभी मऊ जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


मऊ जिला निवासी कुछ लोग रात को दो वाहनों से लखनऊ जा रहे थे। अंबेडकरनगर-फैजाबाद मार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित टण्डौली रेलवे क्रॉसिंग के पास आगे चल रही बिना नंबर की कार रात लगभग 11 बजे आगे चल रहे किसी भारी मालवाहक वाहन में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि टक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर भारी मालवाहक वाहन के चालक की ओर से अचानक ब्रेक लिये जाने के चलते हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे चल रही कार सवार मौके पर पहुंचे और माजरा देख सूचना कस्बा निवासी रिश्तेदार व सपा नेता मो. वैस अंसारी को दी।

अंसारी ने हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी और मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार की पिछली सीट पर सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से तीनों को लखनऊ रेफ र कर दिया गया।


वहीं कार चालक समेत आगे बैठे तीन लोगों को निकालने के लिए कस्बे से गैस कटर मशीन बुलवानी पड़ी। जिला मुख्यालय से आई क्रेन ने कार को सड़क किनारे किया और गैस कटर से बॉडी काटकर चालक समेत आगे बैठे तीनों लोगों को दो घंटे बाद बाहर निकाला गया तो सभी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed