फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   If you want to avoid troubles then look far away, diversion is in force

Ayodhya News: दुश्वारियों से बचना है तो रास्ता देखकर निकलें, लागू है डायवर्जन

Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid troubles then look far away, diversion is in force
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा के दौरान घर से सोच-समझ कर निकलें। बुधवार की दोपहर दो से गुरुवार की रात नौ बजे तक यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। जरा सी लापरवाही बरतने पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



इधर से बदला रहेगा यातायात

1. अयोध्या शहर क्षेत्र से अयोध्या धाम की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन बेनीगंज तिराहे तक आएंगे।

2. बेनीगंज चौराहे से जालपा चौराहा (उदया चौराहा) की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

3. बूथ नंबर चार तिवारी का पुरवा से साथी तिराहा से सभी प्रकार के वाहन पंचकोसी परिक्रमा की ओर नहीं आ सकेंगे।

4. दर्शननगर चौराहा से आसिफबाग चौराहे/विद्याकुंड की तरफ, लकड़मंडी चौराहा व दुर्गागंज माझा से नयाघाट की तरफ, बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहे की तरफ, महोबरा हाइवे से महोबरा चौराहे की तरफ, देवकाली से साकेतपुरी कट परिक्रमा मार्ग की तरफ व साकेत पेट्रोल पंप से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


परिक्रमा में आने वाले यहां करें वाहनों की पार्किंग
पंचकोसी परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं, ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों व अन्य के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

गोरखपुर, बस्ती व गोंडा से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नया रोडवेज हाईवे (भारी वाहन), साकेत पुल के बाएं खाली मैदान में, बैकुंठ धाम के दाहिने खाली मैदान, फटिकशिला आश्रम के बगल व साकेत पेट्रोल पंप के पीछे खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से आने वाले वाहन मल्टीलेवल पार्किंग बालूघाट बैरियर के बगल, साकेत पुल के बाएं पर्यटन विभाग की पार्किंग, सूर्या पैलेस के बगल खाली मैदान, नया रोडवेज के सामने बनवारी का पुरवा में खड़े होंगे। जबकि अयोध्या कैंट शहर की तरफ से जाने वाले वाहनों को आरटीओ प्रशिक्षण केंद्र के खाली मैदान, आईटीआई बेनीगंज परिसर, उदया चौराहा के पास गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय परिसर में खड़ा किया जाएगा। परिक्रमा में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के वाहन सतरंगी पुल के बगल, रामकथा पार्क के सामने खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed