फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hybrid rice seed farmers channeled mouth

हाईब्रीड धान बीज से किसानों ने मोड़ा मुंह

Sun, 21 Jun 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिले के लिए आवंटित तकरीबन दो हजार क्विंटल धान वापस होने के हालात हैं। किसानों का कहना है कि उपज तो अच्छी होती है, लेकिन न तो क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को मशकक्त करनी पड़ती है। और तो और धान में सामान्य प्रजाति की तरह स्वाद भी नहीं होता है। 
विज्ञापन


जिले में हाईब्रीड धान के लिए पहली बार ऑनलाइन अनुदान का भुगतान के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। अनुदान के लिए किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना था और पूरी दर पर किसानों को धान खरीदना है।
विज्ञापन


बाद में किसानों के खाते में राज्य सरकार का अनुदान 80 रुपये प्रति किलोग्राम और केंद्र सरकार का अनुदान 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ऑन लाइन भुगतान किया जाना है। हाईब्रीड धान के लिए जिले में छह हजार किसानों ने आवेदन किया, लेकिन अब तक 268 किसानों ने ही हाईब्रीड धान के बीज को खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरकार की हाईब्रीड योजना में किसानों का तनिक भी दिलचस्पी नहीं है। अब अधिकारी भी दबी जुबान से कह रहे हैं कि जिले के लिए आवंटित धान का अधिकतम हिस्सा लौटाना ही पड़ेगा।

हाईब्रीड धान के लिए 30 अप्रैल तक किसानों का रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित की गई थी और बिक्री के लिए 15मई। अनुदान के लिए किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन बीज खरीदने नहीं आए।

इस पर कृषि विभाग ने  पहले 20 मई, फिर 30 मई, 15 जून और अब 30 जून तक बिक्री की तिथि बढ़ा दी है। लेकिन अभी तक महज डेढ़ सौ क्विंटल ही धान का बीज बिका है। ऐसे में तकरीबन दो हजार क्विंटल से अधिक हाईब्रीड धान लौटाए जाने का अनुमान है।


जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव का कहना है कि कृषि विभाग का कार्य धान की बुआई कराना और किसानों को नई तकनीकी मुहैया कराना है। जो विभाग कर रहा है। शासन से जैसा निर्देश दिया जाता है उसी अनुरूप कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed