फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital

ऑक्सीजन प्लांट लगे पांच अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hospital
05-अयोध्या-जिलामहिला अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान जायजा लेते नोडल अधिकारी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। शासन से भेजे गए संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश यादव के नेतृत्व में पहले दिन ऑक्सीजन प्लांट लगे पांच अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया गया। शनिवार को दूसरे दिन शेष अस्पतालों में मॉकड्रिल किया जाना है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से दिक्कतों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए इस बार जिले के दस अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया गया है। पर्याप्त संख्या में पीआईसीयू बनाए गए हैं। इन दिनों देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का शुक्रवार को जिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। शासन से नामित स्टेट नोडल ऑफिसर/संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश यादव ने स्वयं जिला महिला अस्पताल पहुंचकर यहां लगे उपकरणों को अपनी मौजूदगी में चलवाया। सांकेतिक ढंग से इसका उपयोग स्वास्थ्यकर्मियों से देखा। मॉकड्रिल के समय समस्त उपकरण संचालित मिलने से उन्होंने संतुष्टि जताई। इस मौके पर प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला, डॉ. ओपी भार्गव, डॉ. आशाराम, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में नगरीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दुष्यंत सिंह, सीएचसी बीकापुर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में एसएमओ डॉ. नीरज सिंह और सीएचसी मसौधा में डॉ. राममणि शुक्ला की मौजूदगी में मॉकड्रिल किया गया। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को पांच अस्पतालों में सफलतापूर्वक मॉकड्रिल किया गया है। शनिवार को जिला अस्पताल, सीएचसी मवई व सौ बेड के संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में मॉकड्रिल संपादित किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों को इसके लिए पूर्व में प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed