फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital

कोरोना को लेकर नगर निगम अलर्ट

Sat, 07 Mar 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hospital
अयोध्या। जिल में कोरोना को लेकर मची अफवाह व हलचल के बीच नगर निगम प्रशासन ने सफाई को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। नगर निगम सफाई के लिए अलग से रुटीन सफाई का चार्ट जारी किया है। सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सप्ताह में एक बार अवश्य नालियों की सफाई कराकर एंटी लारवा डाले जाएं। साथ ही प्रतिदिन फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

शहर में कोरोना को लेकर काफी अफवाह है। हालांकि यहां पर कोई केस अभी तक पॉजटिव नहीं पाया गया है। इसके बाद भी शहरवासी पूरी तरह से सावधानी व सुरक्षा बरत रहे हैं। सफाई एवं पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर भी दिख रहे हैं। इस बीच नगर निगम प्रशासन ने पूरी तरह अलर्ट हो गया है। नगर में व्यवस्था को लेकर नया रूटिन जारी कर दिया गया है। अभी तक आमतौर पर नालियों की सफाई 15 दिनों में होकर एंटी लारवा का छिड़काव किया जाता था लेकिन कोरोना के अलर्ट को लेकर अब सप्ताह में एक बार नालियों की सफाई की जानी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एंटी लारवा का छिड़काव भी किया जाएगा। इसके अलावा कूड़ा दिन प्रत्येक दशा में उठाने समेत निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस सब के अलावा प्रत्येक दिन फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई है। सफाई निरीक्षकों सफाई के नए रुटीन की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही इस पर कार्य करने के निर्देश भी जारी हो गए हैं।

नगर निगम इलाके में कोरोना को लेकर नया सफाई रुटीन जारी किया गया है। अब प्रत्येक सप्ताह आवश्यक रूप से नालियों की सफाई व एंटी लारवा का छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा फॉगिंग व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
डॉ. एके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed