{"_id":"56f03ab24f1c1b1a18f14d24","slug":"hole-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बढ़ी चौकसी, रेलवे स्टेशन पर तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर बढ़ी चौकसी, रेलवे स्टेशन पर तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशन सोमवार की सुबह विशेष सुरक्षा घेरे में रहा। प्रवेश के सभी द्वारों पर वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिस के जवानों ने यात्रियों और स्टेशन की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर पहुंचीं डाउन कोटा-पटना, दून और फरक्का एक्सप्रेस के कोचों और यात्रियों के सामानों को खंगाला गया।
विज्ञापन
एसपी रेलवे सोनिया सिंह ने होली के मद्देनजर फैजाबाद में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। सोमवार सुबह स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों का खास पहरा बैठा दिया गया। सुबह जीआरपी के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक श्याम देव चौधरी मय हमराह और जिले की बीडीडीएस टीम (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वायड) टीम ने सघन तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
कोई यात्री बिना जांच परख अंदर प्रवेश नहीं पा रहा था। जीआरपी लाउडहेलर प्रसारण से यात्रियों को अपरिचितों और उनके सामानों से सचेत करती रही। जिले के बीडीडीएस टीम ने और कुत्ता बॉलर के साथ कोटा-पटना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस के अलावा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टैंड की तलाशी ली। तलाशी में सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन