फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hindu Mahasabha Saints opposing Uddhav Thackeray under house arrest

उद्धव ठाकरे का विरोध करने वाले संत व हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष नजरबंद

Sat, 07 Mar 2020 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Mar 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha Saints opposing Uddhav Thackeray under house arrest
राकेश धर मिश्रा के घर के बाहर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विरोध करने वाले संत महंत व हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश धर मिश्रा कोशनिवार को नजरबंद कर दिया गया है। हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष को उनके आवास ककरही बाजार में नजरबंद किया गया है। उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने यह कदम सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को ध्यान में रखते हुए उठाया है। 

विज्ञापन


हिंदू महासभा के ही महंत परशुराम दास को भी नजरबंद किया गया है। उन्हें तपस्वी छावनी के संत परमहंस आश्रम में नजरबंद किया गया है। वहीं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास को भी नजरबंद किया गया। ये सभी उद्धव ठाकरे के दौरे का विरोध कर रहे थे और इन लोगों ने काला झंडे दिखाने का भी ऐलान किया था।
विज्ञापन


सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक दिन के अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो रामलला के दरबार में माथा टेकेंगे और हनुमानगढ़ी के दर्शन भी करेंगे, लेकिन उद्धव न तो सरयू आरती करेंगे न ही किसी प्रकार की जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत, मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में हैं। राउत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र के आह्वान के बाद भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed