फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   heavy rain

दिन भर हुई बरसात, जगह-जगह जलभराव से सांसत

Thu, 11 Jul 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
heavy rain
अयोध्या में पुष्पराज के पीछे गली में हुआ जलभराव। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मूसलाधार बारिश गुरुवार को भी जारी रही। सुबह से ही जिलेभर में रुक-रुक कर मध्यम तो कभी तेज बरसात हुई। इससे गर्मी से भी राहत मिली। हालांकि कई जगहों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव से भी लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में भी तेज बारिश की आशंका जताई है।
जिले में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार रातभर बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।
थोड़ी-थोड़ी देर पर मूसलाधार बारिश होती रही। जिले भर में बृहस्पतिवार को औसतन 44 मिमी. बरसात रिकार्ड की गई है। बारिश व बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट रही, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.5 कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
उधर, बारिश के कारण खेत लबालब हो गए तो किसानों ने धान की रोपाई की। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में बादल छाए रहने एवं मध्यम से तेज वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed