{"_id":"5fc663828ebc3e9b8f2e79c9","slug":"health-faizabad-news-lko5526841151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में एक चिकित्सक समेत चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में एक चिकित्सक समेत चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में नदारद मिले कर्मी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम सिंह ने मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा तथा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमानीगंज का निरीक्षण किया। सीएचसी खंडासा के निरीक्षण में सीएचसी के बड़े बाबू तथा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमानीगंज के निरीक्षण में तैनात चिकित्सक अनुपस्थित मिले।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक को अनुपस्थित चारों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। दोनों अस्पतालों के परिसर में समुचित साफ-सफाई के लिए भी अधीक्षक को निर्देशित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में खुलासा हुआ कि अस्पताल के बड़े बाबू दस अक्तूबर से अनुपस्थित चल रहे हैं और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनुपस्थित हैं, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और दोनों अस्पतालों में अनुपस्थित चारों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण में अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत कराकर प्रयोग में लाए जाने का भी निर्देश दिया। परिसर में समुचित साफ-सफाई कराए जाने के लिए भी अधीक्षक संतोष सिंह को निर्देशित किया। अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली।