फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   health

नहीं लग पाया एंटी रेबीज इंजेक्शन, बैरंग लौटे लोग

Fri, 03 Jan 2020 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
health
बीकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने को लोगों की भीड़ रही। इंतजार के बाद भी इंजेक्शन नहीं लगा तो लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। फोन से अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार से महंगे दाम पर इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ रहा है। सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन कम उपलब्ध होने के कारण सप्ताह में सिर्फ दो दिन सोमवार और गुरुवार को वैक्सीन लगाने के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने का समय निर्धारित होने के कारण सुबह करीब 10 बजे इंजेक्शन लगवाने आए पूरे नंदा तिवारी निवासी पंकज कुमार (28), भवनाथपुर निवासी देवतादीन (85), रुरुखास निवासी झिगूी (50), मऊ निवासी अधिवक्ता जमुना यादव (65), शिवांश (3), ममता (25), मलेथू कनक निवासी अंश (5), राम अभिलाख निवासी रामपुर परेई, सचिन (13)निवासी तोरोमाफी, राम तीरथ (27) निवासी चौरे बाजार, ज्ञानमती (50) निवासी रतनपुर तेंदुआ सहित करीब 25 लोग एंटी रेबीज लगवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में कई लोग 15 किलोमीटर दूर से अस्पताल आए थे। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी थे। लोगों का कहना था कि अस्पताल में गुरुवार को इंजेक्शन लगाने के लिए बुलाया गया था। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट अनुराग मिश्रा ने बताया कि इंजेक्शन खत्म हो गया है। इंडेंट भेजा गया है। आश्वासन दिया कि शुक्रवार को इंजेक्शन आएगा शनिवार को लगाया जाएगा। अधीक्षक राम मणि शुक्ला ने दूरभाष पर बताया कि जिले पर अधिक इंजेक्शन की डिमांड की जाएगी जिससे लोगों को असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed