{"_id":"63f0cdec8a90159c3005b2b0","slug":"health-atm-will-be-installed-at-two-more-chcs-faizabad-news-c-13-1-91956-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दो और सीएचसी पर लगेगा हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दो और सीएचसी पर लगेगा हेल्थ एटीएम
Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में अगले चरण में दो और सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाने की तैयारी है। इसके लिए गोसाईगंज विधायक ने सीएचसी मया बाजार व सीएचसी हैदरगंज में अपने निधि से पांच-पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।
प्रथम चरण में सीएचसी तारुन में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह व सीएचसी रुदौली में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अपनी निधि से एक-एक हेल्थ एटीएम लगवाया है। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने सीएचसी बीकापुर व सीएचसी सोहावल में और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सीएचसी मसौधा में हेल्थ एटीएम लगवाने की प्रक्रिया चल रही है।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि गोसाईगंज विधायक ने सीएचसी मया बाजार व सीएचसी हैदरगंज में भी अपनी निधि से हेल्थ एटीएम मशीन लगाने का एलान किया है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। सीएचसी मया बाजार में खरीद प्रक्रिया भी चल रही है, जबकि हैदरगंज में भी शीघ्र ही मशीन लगने की उम्मीद है। संवाद