फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hartalika teez

Ayodhya News: हरतालिका तीज पर पूजा के लिए मिलेंगे तीन मुहूर्त

Mon, 18 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 18 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
hartalika teez
अयोध्या। अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनें इस बार हरितालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखेंगी। सोमवार को पड़ने के कारण व्रत का महात्म्य और भी अधिक हो गया है। इस दिन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य शिवेंद्र के अनुसार, भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि 17 सितंबर को दिन में 11:10 बजे लग गई है जो 18 सितंबर को दिन में 12:40 बजे तक रहेगी। 17 सितंबर को सुबह 10:02 बजे से 18 सितंबर सोमवार को दिन में 12:08 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसलिए यह व्रत 18 सितंबर को ही रखना शास्त्र सम्मत होगा। शिवेंद्र के अनुसार, इस दिन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6:07 मिनट से 08:34 मिनट तक है। उसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 09:11 मिनट से 10:43 मिनट तक है। तीसरा मुहूर्त दोपहर 3:19 मिनट से शाम 07:51 मिनट तक है। इन मुहूर्तों में कभी भी पूजा की जा सकती है। महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखेंगी और शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण करेंगी। शिवेंद्र ने बताया कि मान्यता है कि व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ हरतालिका तीज पर साकेत महाविद्यालय के सामने चुटकी देवी मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक वीरेश श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मां चुटकी देवी की भव्य झांकी सजेगी और मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के लिए सामग्री
हरतालिका तीज पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती आर भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति की जरूरत होती है। इसके अलावा पीला वस्त्र, केले के पत्ता, जनेऊ, सुपारी, रोली, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, दूर्वा, कलश, अक्षत, घी, कपूर, गंगाजल, दही शहद और सोलह शृंगार के सामान अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed