फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Harassing floods, no help from government

सता रही बाढ़, सरकारी मदद नदारद

Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Harassing floods, no help from government
गुप्तारघाट में जलस्तर बढ़ने के बाद जलमग्न मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंचने के बाद सरयू अब घटने लगी है। शनिवार को सरयू के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई, ये गिरावट आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज की गई। शनिवार को सरयू के जलस्तर में 7 सेमी की कमी हुई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की शाम 5 बजे तक सरयू का जलस्तर 92.66 मीटर रिकॉर्ड किया गया, ऐसे में सरयू अब भी खतरे के निशान से 93 सेमी ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन


वहीं, सोहावल, रुदौली व सदर तहसील के लगभग 24 गांवों में बाढ़ की विनाशलीला जारी है। पूरा बाजार के मूडाडिहा में 194, बलुइया में लगभग 200 परिवार व सेवरहवा में लगभग 50 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन


बाढ़ के कहर से रामनगरी के तटीय इलाके भी प्रभावित हैं, गोलाघाट से लक्ष्मणघाट की ओर जाने वाले परिक्रमा मार्ग पर पानी भर गया है जिससे आवागमन बाधित है। मधुकरिया में संतों के आश्रम भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, संतों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फटिक शिला आश्रम व दीनदयाल कुष्ठ आश्रम में बाढ़ का पानी घुसने के कारण यहां रह रहे लोगों को भी सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ रही है। रामघाट हाल्ट स्टेशन के पीछे बसी नई कॉलोनी के लगभग 45 घर बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed