फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Har-Har Mahadev Gunje pagoda

हर-हर महादेव का जयघोष से गूंजे शिवालय

Sat, 01 Aug 2015 10:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
दूरदराज के श्रद्धालु भक्तों ने पतित पावनी सरयू में डुबकी लगा प्रमुख मंदिरों प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, श्रीकालेराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


सावन मास को शिव आराधना के प्रमुख माह के रूप में विशेष मान्यता है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु के पूजन के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु नगरी में डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन


मास के पहले दिन पर भोर से ही पतित पावनी सरयू के तट पर श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सरयू में स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम की पैड़ी स्थित प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन के लिए जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में हर-हर महादेव व बम बोले के जयकारों से गूंजने लगे। देर शाम तक मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए शिव भक्तों की कतारें लगी रहीं। इसी तरह प्रसिद्ध क्षीरेश्वरनाथ महादेव, कोटेश्वरनाथ महादेव समेत अन्य छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में भोर से पूजन-अर्चन के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।

मास के महात्म को देखते हुए शिव मंदिरों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों का भी आयोजन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed