फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   happy with the daily hearing of Ayodhya dispute case

अयोध्या विवाद की रोजाना सुनवाई से पक्षकारों में खुशी

Tue, 06 Aug 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
happy with the daily hearing of Ayodhya dispute case
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार से रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई शुरू हुई। मध्यस्थता के माध्यम से कोई हल निकलने का प्रयास विफल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की रोजाना सुनवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने मामले की सुनवाई शुरू की है। पहले रामलला व निर्मोही अखाड़ा का पक्ष सुना जाएगा।
विज्ञापन

वहीं प्रतिदिन सुनवाई शुरू होने पर अयोध्या मामले के पक्षकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा रूख का भी पक्षकारों ने स्वागत किया है।
पक्षकारों का कहना है कि जिस तरह से सुनवाई शुरू हुई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि कोर्ट अब समय बर्बाद करने की मुद्रा में नहीं है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ सबूतों व तथ्यों के आधार पर ही सुनवाई होगी। हिंदू-मुस्लिम पक्षकारों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लटके इस बहुप्रतीक्षित मामले का समाधान अब नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित सुनवाई को लेकर कोर्ट गंभीर: त्रिलोकीनाथ
अयोध्या मामले के हिंदु पक्षकार रामलला के सखा त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि कोर्ट का ताजा रूख यह दर्शाता है कि कोर्ट अब इस मामले को लेकर गंभीर है और कोई दखलअंदाजी नहीं चाहती।
सुनवाई के दौरान तथ्यों एवं सबूतों के आधार पर ही बात रखने को लेकर कोर्ट ने कहा है। ऐसे में स्पष्ट है कि सबको अपनी-अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, अब कोई बाधा नहंी आएगी, जल्द ही मामले का समाधान होने वाला है।
हमारे ही हक में आएगा फैसला: दिनेंद्र दास
निर्मोही अखाड़ा के महंत हिंदू पक्षकार दिनेंद्र दास ने भी नियमित सुनवाई की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पहले दिन निर्मोही अखाड़ा का ही पक्ष सुना गया।
हमने विवादित स्थान पर अपने नियंत्रण की भी बात कोर्ट के समक्ष रखी। कहा कि कोर्ट का रूख सराहनीय है सबूत व तथ्य जिसके पास होगेें उसके हक में फैसला आएगा और हमें पूरी उम्मीद है कि फैसला हमारे ही हक में आना वाला है अब इस मामले का समाधान निकट है।
मामले के जल्द समाधान की बढ़ी उम्मीद: इकबाल
इकबाल अंसारी ने कहा कि मध्यस्थता कमेटी भी अपना काम कर रही थी लेकिन वह दोनों पक्षों को मनाने में सफल नहीं हो सकी। प्रतिदिन सुनवाई शुरू होने से हम आशान्वित हुए हैं कि अब जल्द ही इस मामले का समाधान हो जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्णय देगी वह स्वीकार होगा, बस किसी तरह से यह विवाद खत्म होना चाहिए इसके नाम पर राजनीति का खेल बंद होना बहुत जरूरी है।

कोर्ट जो निर्णय देगी वह मानेंगें: हाजी
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि हमारा पक्ष तो अंत में सुना जाना है जो भी हो मामले में सुनवाई शुरू हुई हो जो कि काबिले तारीफ है। इस विवाद का समाधान अब हो ही जाना चाहिए, बस देश में अमन, चैन, सौहार्द कायम रहे। हमें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट सबूतों के आधार पर ही निर्णय देगी, हम तो पहले से ही नियमित सुनवाई की बात करते रहे हैं, अब तय है कि मामले में जल्द ही निर्णय आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed