फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hanumangarhi priest Raju Das supported the film Adipurush

Ayodhya : विवादों के बवंडर के बीच हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने किया फिल्म आदिपुरुष का समर्थन, कही यह बात

Tue, 20 Jun 2023 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 01:52 AM IST
सार

राजू दास ने आरोप लगाया कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ही फिल्म का विरोध कर रहे हैं।राजू दास ने कहा कि फिल्म को लेकर वामपंथी गैंग, टुकड़े-टुकड़े गैंग, देश और रामचरितमानस को न मानने वाले ट्वीट कर रहे हैं कि कहां गए आतंकी राजू दास? कल तक सिर तन से जुदा करने की बात करने वाले राजू दास आज चुप क्यों हैं? 

विज्ञापन
Hanumangarhi priest Raju Das supported the film Adipurush
अयोध्या के महंत राजू दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ फिल्म आदिपुरुष के संवाद और पात्रों को लेकर विरोध हो रहा है तो वहीं अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास ने फिल्म के पक्ष में बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ही फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


राजू दास ने कहा कि फिल्म को लेकर वामपंथी गैंग, टुकड़े-टुकड़े गैंग, देश और रामचरितमानस को न मानने वाले ट्वीट कर रहे हैं कि कहां गए आतंकी राजू दास? कल तक सिर तन से जुदा करने की बात करने वाले राजू दास आज चुप क्यों हैं? 
विज्ञापन


राजू दास ने पौने दो मिनट का वीडियो जारी कर कहा कि आज आदिपुरुष का विरोध करने वाले तब कहां थे जब मां काली के मुख में सिगरेट दिखाई जाती थी। मैं मानता हूं कि फिल्म में कुछ संवाद ऐसे हैं, जो ठीक नही हैं लेकिन संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने उसमें सुधार करने के लिए कहा है। मैं पूछना चाहता हूं कि वे कब माफी मांगेंगे जो राम को काल्पनिक बताते थे, साधु-संतों को तालिबानी बताते थे, रामायण जलाते थे। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म के रूप में जरूर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंतशिर की माफी स्वीकार नहीं
आदिपुरुष के संवादों को लेकर अयोध्या में हनुमत निवास के महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने मनोज मुंतशिर की माफी को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सहानुभूति का नाटक बंद कर अपराध स्वीकार करना सीखें। कहा कि युगों-युगों तक जिनको मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजा गया, उनके चरित्र को हॉलीवुड की घटिया प्रतिकृति बनाते हुए वे हिचके नहीं।


कहा कि जिन हनुमान को पीढि़यां ‘बुद्धिमतां वरिष्ठम्’ कहती आ रही हैं। उनके संवाद को बेवड़ों की भाषा देते हुए आपका सनातन-बोध जागा नहीं। मुंतशिर अब भी अपने पक्ष में अनगिनत तर्क दे रहे हैं। ये तर्क कहां देना चाहेंगे, ट्वीट पर या कहीं और...संत समाज तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed