{"_id":"64f628179ca4a846770d6237","slug":"hanuman-temple-bomb-blast-faizabad-news-c-97-1-slko1024-2132-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमान मंदिर पर बम फेंकने के मामले में दर्ज नहीं हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमान मंदिर पर बम फेंकने के मामले में दर्ज नहीं हुआ केस
Tue, 05 Sep 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट के गुप्तारघाट स्थित हनुमान मंदिर पर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। उसे फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार है।
गुप्तारघाट स्थित हनुमान मंदिर में रहने वाले संत विमल कृष्ण दास ने रविवार की भोर में पुलिस को सूचना दी कि मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा बम से तीन बार हमला किया गया है। सूचना पर पहुंची थाना कैंट पुलिस, फोरेंसिक टीम व बम स्कवॉयड ने घटनास्थल की जांच की। मौके पर देसी बम फटने के कुछ निशान भी मिले। संत विमलकृष्ण दास ने विपक्षी चतुर्भुज दास उर्फ चंदा बाबा उनके सहयोगियों पर बम फेंकने का आरोप लगाया।
मामले में चंदा बाबा ने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई थी कि मंदिर को लेकर उनका विमल कृष्ण दास व अन्य से विवाद चल रहा है। उनके ऊपर 24 जुलाई 2023 को विमलकृष्ण दास, राकेश निषाद व उनके सहयोगियों द्वारा जालनेवा हमला किया गया था। मामले में थाना कैंट में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज है। आरोप लगाया कि वह अब बम फेंकने की फर्जी घटना स्वयं कराकर उनके बड़े भाई सूरज कुमार व मंदिर के पास रहने वाले सहयोगी रामजनम यादव व नारायन यादव को फंसाने की साजिश रच रहे हैं। थाना प्रभारी कैंट केके मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। कुछ जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।