{"_id":"64f4db504aa7b9de5002f5c4","slug":"hanuman-ram-protest-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-2031-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमानजी को सहजानंद स्वामी का भक्त दिखाने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमानजी को सहजानंद स्वामी का भक्त दिखाने पर रोष
Mon, 04 Sep 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के संतों ने हनुमान जी को स्वामीनारायण संप्रदाय के सहजानंद स्वामी का भक्त और दास के रूप में दिखाने पर विरोध प्रकट किया है। संतों का विरोध प्रदर्शन श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक, संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास के नेतृत्व में हुआ।
महंत परशुरामदास ने कहा कि अगर स्वामीनारायण संप्रदाय के लोग सनातन समाज के संतों-महंतों से और अनुयायियों से माफी नहीं मांगते हैं तो अयोध्या के संत स्वामी नारायण संप्रदाय की जन्मस्थली गोंडा जिले के छपिया नामक स्थान पर पहुंचकर कड़ा विरोध करेंगे। सनातन धर्म और संस्कृति का स्वामी नारायण संप्रदाय के लोगों ने एक चित्र के माध्यम से अपमान किया है, जिसमें हनुमान जी को सहजानंद स्वामी के भक्त के रूप में चित्रित किया गया है, जो निंदनीय है। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का अपमान सनातन संस्कृति के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में महंत विजय रामदास, महंत धर्मदास, महंत मंगलदास, चंद्रांशु महाराज, मानस दास, भोला बाबा, दरोगा दास आदि शामिल रहे।