फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hanuman ji's sixth festival celebrated with pomp

धूमधाम से मना हनुमान जी का छठी महोत्सव

Sat, 29 Oct 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hanuman ji's sixth festival celebrated with pomp
अयोध्या। रामनगरी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर्व के क्रम में शुक्रवार को हनुमान जी महाराज का छठी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में विराजमान श्रीराम व किशोरी जी सहित हनुमंतलला को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धा अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए, भजनों की प्रस्तुतियों ने शमा बांध दिया। उत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे थे। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ हनुमान किला में शुक्रवार को बजरंगबली का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत भजनानंदी संत रामभजन दास रामायणी ने बताया कि सुबह मंदिर में विराजमान हनुमंतलला का पंचामृत और सुगंधित औषधियों से अभिषेक-पूजन हुआ। इसके बाद बजरंगबली को नवीन वस्त्र धारण कराकर दिव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आरती उतारी गई। इस अवसर पर हनुमंतलला की भव्य झांकी भी सजी। उत्तराधिकारी महंत रामकिशोर दास ने बताया कि जेवनार गायन में भजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
उत्सव में पूर्व अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग डॉ.सुधाकर मिश्रा समेत विभिन्न जिलों से आए भक्त मौजूद रहे। इसी तरह नाका हनुमानगढ़ी में महंत रामदास की अध्यक्षता में छठी महोत्सव पर हनुमंतलला का भव्य शृंगार कर महाआरती उतारी गई।
वीर भगवान मंदिर में भी हनुमंतलला की झांकी सजी। महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हनुमत निवास, हनुमत सदन सहित अन्य मंदिरों में छठी उत्सव का उल्लास छलकता रहा।
रामनगरी के गोलाघाट स्थित 118 वर्ष पुराने श्रीरामजानकी नूतन बरई मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट का पर्व मनाया गया। मंदिर के महंत भजनानंदी रामपत दास ने बताया कि सूर्यग्रहण के चलते अन्नकूट का उत्सव मंदिर में शुक्रवार को मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर में विराजमान भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धा अर्पित की गई। दोपहर से लेकर देर रात तक जेवनार गायन की महफिल सजी।

उत्सव में कमला पसंद कंपनी के एमडी आनंद चौरसिया, आईएएस डॉ.अरविंद चौरसिया, अयोध्या डीएम के पेशकार राजेश वर्मा सहित लखनऊ, कानुपर, वाराणसी, लखीमपुर, बस्ती, बाराबंकी आदि जिलों से सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed