फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hanuman burnt Lanka to ashes, created an outcry

हनुमान ने जलाकर राख की सोने की लंका, मचा हाहाकार

Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt Lanka to ashes, created an outcry
अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान रावण और हनुमान का संवाद व लंका दहन का दृश्य व मौजूद हनुमान - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मैैदान में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला दर्शकों को आकर्षित कर रही है। बॉलीवुड के स्पेशल इफेक्ट के जरिए रामकथा के प्रसंग जीवंत होते प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन

राम-सुग्रीव मित्रता व लंका दहन के प्रसंग ने मंगलवार रात दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हनुमान की भूमिका में प्रख्यात अभिनेता बिंदु दारा सिह ने अपने अभिनय से सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के क्रम में ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव, वानरदल के साथ विराजमान हैं। इस बीच दो धर्नुधारी के आने की सूचना पर वह सशंकित हो जाते हैं। हनुमान ब्राह्मण के वेष मे राम-लक्ष्मण के पास जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान को जब पता चला कि वे दोनों दशरथ नंदन भगवान श्रीराम व लक्ष्मण हैं तो वे भाव विह्वल हो जाते हैं। राम-हनुमान मिलन की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित कर दिया।
हनुमान राम व लक्ष्मण को अपने कंधों पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले जाते हैं। यहां राम व सुग्रीव की मित्रता होती है। अगले दृश्य में राम बालि का वध करते हैं।
लीला मंचन के क्रम में राजा सुग्रीव वानरों की सेना चारों दिशाओं में माता सीता की खोज के लिए भेजते हैं। एक अन्य दृश्य में समुद्र का किनारा होता है, वानरदल इस चिंता में नजर आता है कि सौ योजन समुद्र पार कर लंका कौन जा सकता है।
जामवंत हनुमान जी को उनके बल का स्मरण कराते हैं। हनुमान जी को अपनी शक्ति का ज्ञान होता है। हनुमान जी सियापति रामचंद्र की जय कर जयकारा लगाते हुए समुद्र लांघ जाते हैं। हवा में उड़ते हनुमान का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठते हैं।
अगले दृश्य में हनुमान लंका में प्रवेश करते हैं। लंकनी हनुमान जी से कहती है प्रविसि नगर कीजे सब काजा, ह्रदय राखि कोसलपुर राजा...हे हनुमान जी श्री रघुनाथ जी को हृदय में रखकर नगर में प्रवेश करे।
अगले दृश्य में हनुमान की मुलाकात विभीषण से होती है। एक अन्य दृश्य में माता सीता अशोक वाटिका में बैठी होती हैं। हनुमान व माता सीता का संवाद भी दर्शकों को आकर्षित करता है।

लीला मंचन के क्रम में हनुमान का अक्षय कुमार से युद्ध होता है। अक्षय कुमार हनुमान के हाथों मारे जाते हैं। अगले दृश्य में मेघनाथ का प्रवेश होता है।
मेघनाथ हनुमान को ब्रह्मपाश में बांधकर लंका के दरबार में रावण के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। हनुमान के पूंछ में आग लगायी जाती है। जैसे ही आग लगती है हनुमान सारी लंका में आग लगा देते हैं, त्राहि-त्राहि मच जाती है।

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान रावण और हनुमान का संवाद व लंका दहन का दृश्य व मौजूद हनुमान

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान रावण और हनुमान का संवाद व लंका दहन का दृश्य व मौजूद हनुमान- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता व हनुमान का संवाद

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता व हनुमान का संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता और रावण का संवाद

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता और रावण का संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता और रावण का संवाद

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान सीता और रावण का संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed