{"_id":"5fdcd6cc8ebc3e3e83101ed5","slug":"hanging-faizabad-news-lko5555322128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की पाइप से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की पाइप से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बड़ागांव। रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह लोहे की पाइप से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार सुबह देवराकोट गांव निवासी मनजीत कनौजिया (18) पुत्र तिलकराम का शव घर के पास बने टीन शेड में लगी पाइप में गमछे के सहारे लटकता मिला। परिवारीजन जब सुबह नित्यक्रिया के लिए उठे तो शव देखकर दंग रह गए।
ग्रामीण मनोज सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंचे सत्तीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण संजीव सिंह व गौतम पांडे ने बताया कि युवक कांटा चौराहे पर मूंगफली का ठेला लगाता था। वह एक दिन पहले मूंगफली बेचने नहीं गया था। चौकी प्रभारी सतीचौरा डीएन राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।