{"_id":"5217ae1766ef788f7bceda7fc03644a3","slug":"gutka-laden-car-charged-1-47-lakh-penalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा लदी गाड़ी से वसूला 1.47 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा लदी गाड़ी से वसूला 1.47 लाख जुर्माना
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचल दल फैजाबाद के वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. रामचंद्र वर्मा लखनऊ-अंबेडकरनगर राजमार्ग पर दर्शननगर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक मिनी ट्रक को रोककर जांच की गई तो मीठी सुपारी लदी बताया गया।
शंका पर जब ट्रक में लदा माल खोलवाया गया तो उस पर गुटखा लदा पाया गया। जबकि बिल में मीठी सुपारी ही अंकित था। बताया गया कि व्यापारी ने ऐसा टैक्स चोरी के लिए किया था।
मीठी सुपारी पर पांच प्रतिशत टैक्स देय है। जबकि सुगंधित सुपारी व गुटखे पर 14 प्रतिशत। गलत बिल होने पर टीम ने व्यापारी को नोटिस देकर 28 प्रतिशत जुर्माना जमा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
जिसके बाद एक लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना जमा हो गया। माल की कुल कीमत करीब पांच लाख 24 हजार 570 रुपये आंकी गई थी। गुटखा बनारस से गोंडा ले जाया जा रहा था।
वहीं लखनऊ से सिद्धार्थनगर जा रही सरिया के एक अन्य मामले में सवा लाख के माल पर 15 फीसदी की दर से करीब 17 हजार रुपये जमा कराया गया।