फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Guru Puja Grand inundation

गुरु पूजा को उमड़ा सैलाब

Fri, 31 Jul 2015 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
बंदउं गुरुपद कंज कृपा सिंधु नर रूप हरि/ महा मोह तम पुंज जासु कृपा रविकर निकर। रामचरित मानस में वर्णित इस पंक्ति सहित संपूर्ण भारतीय चेतना में प्रतिपादित गुरु पद की महिमा व महत्ता गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को धर्मनगरी में पूरी शिद्दत से शिरोधार्य हुई।
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से आए सामान्य से लेकर हाई प्रोफाइल शिष्यों का सैलाब भोर से ही गुरु चरणों में नतमस्तक हुआ। बारिश के बावजूद सरयू में स्नान कर  मठ-मंदिरों व आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या से ही रामनगरी में गुरू पूजन के निमित्त गुरु स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का जमावड़ा होने लगा था।
विज्ञापन


भोर से ही सभी मंदिरों में शिष्यों ने गुरु की पूजा व आरती कर उनके प्रति आस्था समर्पित की। गुरु पर्व पर आस्था की किसी चौखट पर इक्का-दुक्का शिष्य ही श्रद्धा निवेदित करने के लिए थे तो किसी चौखट पर शिष्यों का भारी हुजूम दिखाई पड़ा। सर्वाधिक भीड़ श्रीमणिराम दास जी की छावनी में देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिष्य लंबी कतार में लगकर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के पूजन के लिए जुटे रहे। इस दौरान दशरथ महल बड़ा स्थान, उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली, गोकुल भवन, श्रीमनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम, श्रीराम बल्लभाकुंज, रंगमहल, श्री तुलसीदास जी की छावनी, रामायण आश्रम, श्रीमंत्रार्थ मंडप, कोशलेश सदन, अशर्फी भवन, सद्गुरु सदन गोलाघाट, विअहुति भवन, बड़ा भक्तमाल, श्रीरघुनाथ दास जी की छावनी, श्रीकालेराम मंदिर, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला, सियाराम किला, दिगंबर अखाड़ा, श्याम साधनालय आदि प्रमुख पीठों पर गुरु पूजन के लिए शिष्यों की भीड़ जुटी रही।

शिष्यों की इस भीड़ में संत-धर्माचार्यों से लेकर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, कृषक, व्यवसायी, नौकरी पेशा, राजनीतिज्ञ, शिक्षक, अधिवक्ता आदि विभिन्न वर्ग के लोग शामिल रहे।
 
उधर, गोसाईगंज में गुरु पूर्णिमा पर्व पर महबूबगंज बाजार से सटे श्रृंगी ऋषि सरयू तट पर स्नान-दान के लिए भारी भीड़ रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित श्रृंगी ऋषि मंदिर, मां शांता मंदिर, राम जानकी मंदिर, रविदास मंदिर, प्रजापति मंदिर, दुर्गा मंदिर, बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आध्यात्मिक विभूति रामकृष्ण पांडेय आमिल की साधना भूमि श्री अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिष्यों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिष्यों ने मां, पीतांबरा, मां तारा आदि स्थापित विग्रहों और स्वामी जी महाराज व गुुरु आमिल की पूजा-अर्चना कर श्रद्धा निवेदित की।

इस मौके पर शक्तिपीठ की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट शक्तिपीठ मुबारकगंज डॉट काम का लोकार्पण अयोध्या विधायक तेज नारायन पांडेय पवन ने किया। इस दौरान साहित्यकार सुधाकर अदीब, रमेश शर्मा, डॉ. निहाल रजा खां, सूर्यकांत पांडेय मौजूद रहे।  


अयोध्या। जाने-माने संत एवं प्रवचनकर्ता स्वामी हंसदास शास्त्री गुजराती बाबा के शहीद गली स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम पर आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा, एसएसपी उमेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व आईजी एनके श्रीवास्तव, बिजली बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल आदि जैसे हाई प्रोफाइल श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed