फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Government will take strict action if public money is misused: Jitin Prasad

जनता के धन का दुरूपयोग हुआ तो सख्त कार्रवाई करेगी सरकार: जितिन प्रसाद

Fri, 29 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government will take strict action if public money is misused: Jitin Prasad
अयोध्या-विभिन्न परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलन्यास करते मंत्री जितिन प्रसाद।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को 0.79 किलोमीटर लंबे व 69 करोड़ 36 लाख 45 हजार की लागत से बनने वाले फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी व ठेकेदार यह समझ लें कि गुणवक्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। जनता के धन का दुरुपयोग होगा तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में सात रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। जाम की समस्या से निटपने में फ्लाईओवर बड़ी भूमिका निभायेगा। रामनगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में 30 से 35 वर्षों में कोई सरकार दुबारा नहीं आयी। हमारा सौभाग्य है कि भगवान राम की कृपा से यह सरकार दुबारा प्रचंड बहुमत के साथ आई। ऐतिहासिक जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। अयोध्या नगरी का कायाकल्प किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2011 की तुलना में 2019 में गरीबी आधी हो गयी। हम नये भारत निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम का समापन करते हुए महापौर ऋषिकेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के नाम से प्रवेश द्वार बनाये जाएं।
जो कि पीडब्लूडी विभाग के अंतर्गत आता है। इस अवसर पर विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
इससे पहले लोकनिर्माण मंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री का भाजपा ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, शिवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि रामनगरी अयोध्या की झलक हम दक्षिण में रामसेतु के रुप में देखते हैं।

जिसको गूगल व नासा कह चुके हैं कि वह मानव निर्मित हैं। अयोध्या का विकास खास प्राथमिकता में रहता है। हम उसी दिशा में चल रहे है। 2030 तक अयोध्या में पांच करोड़ पर्यटक आयेंगे।
अयोध्या का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल किया जा रहा है। अयोध्या के विकास में पौराणिकता के साथ-साथ आधुनिकता की भी झलक दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed