फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Got cash to the elderly, the less crowded

बुजुर्गों को मिला कैश, भीड़ रही कम

Sat, 19 Nov 2016 10:19 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Got cash to the elderly, the less crowded
फैजाबाद में शनिवार को बजाजा स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में पैसे की निकासी के लिए लगे बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बैंकों और एटीएम पर ग्राहकों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। दो-एक जगहों पर एटीएम के बंद होने के साथ ही बैंकों में धन नहीं होने जैसी समस्याएं रहीं लेकिन बैकिंग व्यवस्था ढर्रे पर रही।
विज्ञापन


बजुर्गों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बैक प्रबंधन पूरी तरह से संवेदनशील रहा। सिर्फ  एक स्थान विकास भवन में साहबों की नाक के नीचे पीएनबी शाखा के सामने बुजुर्ग लाइन में लगे-लगे थकने लगे तो बैठ गए। 
विज्ञापन


नियांवा स्थित एचडीएफसी बैंक में आए बुजुर्गों को उनकी सहूलियत के लिए कुर्सी पर बैठाने की व्यवस्था की गई थी। चौक बजाजा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुजुर्गो की लंबी लाइन लगी रही। सेंट्रल बैंक व स्टेट बैंक की सिविल लाइंस शाखा में भी बड़ी तादाद में रुपया निकालने और जमा करने के लिए ग्राहक आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की विकास भवन शाखा में काम की गति सुस्त थी जिसके कारण बुजुर्गों को अपनी पारी आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जनाना अस्पताल के सामने ग्रामीण बैंक में धन नही होने की सूचना काफी देर में चस्पा हुई।

यहां पर आए ग्राहक महेंद्र प्रताप सिंह जैसे कई को उदास होकर वापस होना पड़ा। ओरियंटल बैंक की टकसाल शाखा में भी धन की व्यवस्था नहीं थी जिसके कारण मिर्जापुर से आए दिलीप कुमार हाथ मलते रह गए।


पुष्पराज स्थित बीओबी तथा टकसाल स्थित ओरिएंटल बैंक का एटीएम बंद रहा। शहर के अन्य क्षेत्रों देवकाली, साहबगंज, सआदतगंज, चौक, फतेहगंज आदि क्षेत्रों में भी बैंक की शाखाओं और एटीएम की स्थित कमोबेश बीते दिनों के सापेक्ष सही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed