फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Girl students' health deteriorated

Ayodhya News: गर्मी से एनसीसी शिविर की तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Girl students' health deteriorated
अस्पताल में भर्ती छात्राओं को देखने पहुंचे अफसर। 
मिल्कीपुर (अयोध्या)। तेज धूप व भीषण गर्मी से 61वें कंबाइंड वार्षिक एनसीसी कैंप में मंगलवार को एक-एक करके तीन छात्राओं के गश खाकर गिरने से हड़कंप मच गया। छात्राओं को तत्काल चिकित्सा शिविर ले जाया गया, जहां से स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें कुमारगंज के अस्पताल रेफर कर दिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के खेल मैदान में 13 मई से एनसीसी शिविर चल रहा है। 22 मई तक चलने वाले शिविर में 509 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार सुबह शिविर की छात्राओं को गर्मी से परेशानी हो रही थी। शिविर के दौरान भारती पाण्डेय, कुमकुम कनौजिया और ईशा यादव गश खाकर गिर गईं। डॉ. अनमोल पाठक ने बताया कि गर्मी के कारण छात्राएं गिरकर बेहोश हो गई थीं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed