फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   garbage

Ayodhya News: शहर के पौने दो सौ स्थानों पर डंप रहा कूड़ा करकट

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
garbage
अयोध्या। शहर की स्वच्छता पर सरकार का खास फोकस है। इसलिए अब एक नया अभियान शुरू किया गया है जिसमें 75 घंटों में नगर निगम शहर को साफ करेगा। इसके लिए गुरुवार को शहर के छह स्थानों से इसकी शुरूआत की गई है। चूंकि शहर के लगभग पौने दो सौ स्थानों पर कूड़ा-करकट डंप पड़ा है इसलिए ये सफाई अभियान 24 घंटे चलाया जाएगा। इसके लिए शिफ्टवार टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन के मुताबिक शहर को स्वच्छ बनाने के लिए इस अभियान में 24 घंटे कूड़ा उठाने का काम होगा। इसके लिए नगर निगम के सफाईकर्मियों की शिफ्टवार डयूटी सुबह छह से दो बजे, दो बजे से रात दस बजे और रात दस से सुबह छह बजे तक लगाई गई है।
विज्ञापन

साहबगंज, चौक कूड़ा अड्डा, बेनीगंज क्रॉसिंग, अश्विनीपुरम सहित छह प्लॉटों का कूड़ा साफ होने के बाद कर्मियों को दूसरे छह प्लॉट पर लगाया जाएगा। इसी तरह का काम अयोध्या में भी होगा। फैजाबाद और अयोध्या जोन में कूड़ा उठान तेज है लेकिन विस्तारित क्षेत्र में अभी इस पर ज्यादा फोकस नहीं बताया गया है। इस क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि अभी यहां तेजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन निकलता है सवा सौ टन कूड़ा
-निगम क्षेत्र में लगभग सवा सौ टन कूड़ा प्रतिदिन निकलने का आंकड़ा है। यह फैजाबाद और अयोध्या दोनों जोन को मिलाकर है। इसे शहर के चिह्नित विभिन्न कूड़ा अड्डों (डंपिंग ग्राउंड) पर एकत्र किया जा रहा है।
नगर विकास मंत्री जता चुके हैं असंतुष्टि
यहां समीक्षा में आए मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर जोर देने की बात कही थी। इसके पहले नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पिछले 17 नवंबर को परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान अयोध्या की स्वच्छता को लेकर टिप्पणी की थी। कहा था कि जब भी वह अयोध्या गए सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हो पाए। इसलिए भी अयोध्या पर विशेष फोकस है।
साढ़े तीन लाख निगम क्षेत्र की स्थायी आबादी
अयोध्या नगर निगम क्षेत्र की कुल स्थायी आबादी लगभग साढ़े तीन लाख है। इसके अलावा अयोध्या धाम में प्रतिमाह लगभग दो लाख की आबादी आती-जाती रहती है। यह श्रद्धालुओं और भक्तों की होती है जो दर्शन-पूजन के लिए यहां पहुंचते हैं। अयोध्या में भीड़ बढ़ने के साथ सन 2019 में नगर निगम के सीमा विस्तार में शहर से सटे 41 गांवों का कूड़ा भी शामिल हो गया है।
शहर के बाहर भेजा जा रहा कूड़ा, बनेगा कूड़ा निस्तारण संयंत्र
-शहर से कूड़ा उठाने के बाद इसे शहर से लगभग 25 किमी दूर शाहगंज के पास भेजे जाने की बात बताई गई है। हालांकि नगर आयुक्त का कहना है कि इस बारे में जानकारी जोनल सेनेटरी के लोगों को है। अभी शहर के कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। कूड़ा निस्तारण के लिए संयंत्र सोहावल तहसील क्षेत्र के पिरखौली गांव के पास लगाया जा रहा है।
पूरे शहरी क्षेत्र में चल रहा विशेष अभियान
-सफाई का ये विशेष अभियान पूरे शहरी क्षेत्र में चल रहा है। इसमें पहले के साथ विस्तारित क्षेत्र के 41 गांव भी शामिल हैं। प्रतिदिन लगभग सवा सौ टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है।

विशाल सिंह, नगर आयुक्त
48 स्थान कूड़ा मुक्त, यहां बनेंगे सेल्फी प्वाइंट, लगेंगी बेंच
अयोध्या। 75 जनपद 75 घंटे, 750 निकाय अभियान के तहत पहले दिन 48 स्थानों को कूड़ा मुक्त कर दिया गया। इन स्थानों पर सफाई के बाद ऐसे स्थलों का सौन्दर्यीकरण, सेल्फी प्वाइंट, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेंच की व्यवस्था और वृक्षारोपण कर बगीचा विकसित किया जाएगा। इस अभियान में अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला, उपनगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त सुश्री अंकिता शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक बृजेंद्र वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed