{"_id":"61fec39e07014a4edb21826e","slug":"gangster-on-the-members-of-mother-media-house-company-faizabad-news-lko61656397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मीडिया हाउस कंपनी के सदस्यों पर गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मीडिया हाउस कंपनी के सदस्यों पर गैंगेस्टर
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में मां मीडिया हाउस कंपनी बनाकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने के आरोप में इसके तीन सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने इसका अनुमोदन कर दिया है। पुलिस ने मां मीडिया हाउस को गैंग करार देते हुए कहा है कि गैंग के सरगना ने इसे अपने सदस्यों के साथ मिलकर गिरोह के आर्थिक, भौतिक और अन्य लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गठन किया है।
पुलिस के गैंग चार्ट में कहा गया है कि शहर के कंधरी बाजार के रहने वाले राहुल मिश्र ने अपनी कंपनी में अधिक लाभांश दिए जाने के नाम पर कंपनी खोलकर जनता के लोगों से उनका पैसा जमा कराया। उसे वापस मांगने पर गाली गलौज और धमकी दी गई। कई लोगों ने पैसा हड़पने का आरोप लगाया। कंपनी बंद कर भाग लेने का अपराध किया गया। पुलिस ने राहुल मिश्र को इस गैंग का लीडर करार देते हुए दो अन्य के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित की।
आरोपी राहुल मिश्र के खिलाफ कोतवाली नगर अयोध्या में आईपीसी की धारा 406, 420, 504, 506 सहित अन्य धाराओं में आठ मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि पुलिस के मुताबिक अन्य पंकज मिश्र के खिलाफ तीन और श्यामजी मिश्र के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी क्राइम (नोडल अधिकारी गैंगेस्टर) व एसएसपी ने गैंग लीडर सहित अन्य दो सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट को संबोधित गैंग चार्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिलाधिकारी ने गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई का अनुमोदन कर दिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मां मीडिया हाउस कंपनी गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई का अनुमोदन डीएम ने कर दिया है।
अब तक 55 लाख जालसाजी के आरोप में हुई रिपोर्ट
मां मीडिया हाउस कंपनी से 55 लाख रुपये अधिक लेकर वापस न लिए जाने की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराई गई है। इनमें इनमें सहादतगंज की विजय लक्ष्मी राय ने ढाई लाख, मो. शफीर सिद्दीकी ने चार लाख, राम आसरे कुमार ने चार लाख 84 हजार, राजमणि मिश्र ने चार लाख, इंद्रावती ने 3.5 लाख रुपये, राजेश यादव ने दो लाख और एक अन्य ने 34.43 लाख रुपये ज्यादा लाभांश दिए जाने के नाम पर जमा कराने और वापस न किए जाने को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मांगने पर गाली गलौज और धमकी का भी आरोप है।