फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Freed the land of Nazul

Ayodhya News: नजूल की जमीन पर प्लाटिंग ध्वस्त, प्रशासन ने लिया कब्जा

Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Freed the land of Nazul
सुभाषनगर स्थित दामोदर दास धर्मशाला परिसर में निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।
अयोध्या। शहर के सघन व्यापारिक इलाके में करोड़ों रुपये की नजूल भूमि की प्लाटिंग की जा रही थी। इसके साथ ही जमीन पर कुछ लोग निर्माण भी करा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने सोमवार शाम निर्माण को गिराकर जमीन को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस विशाल भूखंड पर पार्किंग और जन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

चौक से कुछ ही दूरी पर सुभाषनगर में दामोदरदास धर्मशाला स्थित है। करीब चार एकड़ का यह भूखंड नजूल विभाग ने फुलवारी के लिए 30 साल की लीज पर दिया था। लीज खत्म हो जाने के बाद भी जमीन धर्मशाला संचालक के ही कब्जे में रही। यही नहीं यहां कई दुकानें बना डाली गईं और उन्हें किराए पर उठा दिया गया। इस बीच धर्मशाला संचालक ने जमीन पर प्लाटिंग शुरू कर दी। ऐसे बैनामे की भनक जब जिलाधिकारी नितीश कुमार को लगी तो उन्होंने सहायक अभिलेख अधिकारी रामकुमार शुक्ल को कार्रवाई के आदेश दिए। रामकुमार शुक्ल सोमवार को पुलिस बल और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और नजूल भूमि पर कराए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। खाली कराई गई करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जमीन अब प्रशासन के कब्जे में है। इस जनहित में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन पर बना धर्मशाला व अन्य निर्माण अब सरकार के कब्जे में है। बताया कि नजूल भूमि को बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग बनने से लोगों को होगी सहूलियत
सुभाषनगर से चौक तक के इलाके में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से इलाके में दिन भर जाम लगा रहता है। वाहन सड़कों पर ही खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुक्त कराई गई जमीन पर मल्टीलेबल पार्किंग भी बन सकती है। सार्वजनिक शौचालय के साथ अन्य जनसुविधाओं का भी विकास हो सकता है। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि इन्हीं कार्यों के लिए यह जमीनें खाली कराई जा रही हैं।

पुष्पराज चौराहे से लेकर उदया चौराहे तक मुक्त होगी नजूल लैंड
अयोध्या। रामनगरी में नजूल की जमीन पर जमकर कब्जे हुए हैं। कब्जे की जमीनों पर मकान, दुकानें और शॉपिंग कॉम्पलेक्स तक बन गए हैं। ऐसी करीब एक हजार करोड़ बाजार मूल्य की भूमि की प्रशासन ने पहचान कर ली है। इसे जल्द खाली कराने की तैयारी है।
नजूल की यह जमीन उदया चौराहे से लेकर परिक्रमा मार्ग और पुष्पराज चौराहे के पास सड़क के रूप में है। यहां कागजों में करीब 36 मीटर चौड़ाई में सड़क और नजूल भूमि है। किंतु यहां भी जमीन पर भारी पैमाने पर अवैध कब्जा है। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक यहां फूड कोर्ट बनाने, पार्किंग और जनसुविधाओं को विकसित के लिए जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। प्रशासन ने इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है। धीरे-धीरे एक-एक कर यह जमीनें खाली कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी का कहना है कि शहर में सुंदरीकरण, जन सुविधाओं के विकास, पार्किंग व सरकारी निर्माण के लिए बड़े स्तर पर जमीन की जरूरत है। नजूल के रूप में बड़ी मात्रा में यह जमीन उपलब्ध है और उसे चिह्नित भी कर लिया गया है। जल्द ही खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed