फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fraud

निवेशकों का करोड़ों लेकर फाइनेंस कंपनी फरार

Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
fraud
कुमारगंज। कस्बे से फिर एक फाइनेंस कंपनी निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। करीब ढाई सौ निवेशक ठगी का शिकार हुए हैं। एक निवेशक ने कुमारगंज थाने में कंपनी के संचालक नाजिम अली, नियाज, अशफाक, समीम, अंसार, रामजग नामजद व एक अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार लोग पिछले कई दिनों से मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। जबकि छह माह के भीतर इसी कस्बे से तीन अन्य बड़ी पोंजी कंपनी के फरार होने का मामला पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन

कस्बे में अवध ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक फाइनेंस कंपनी चल रही थी। धोखाधड़ी के शिकार सुल्तानपुर जिले के जरईकला, थाना हलियापुर निवासी गोविंद सिंह ने कुमारगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया कि अकमा में चल रही अवध ट्रेडिंग कंपनी में एक लाख रुपये निवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से हर माह 4 फीसदी ब्याज की दर से एक साल का एक लाख 48 हजार रुपये का चेक उसके मालिक नाजिम अली ने अपने खाते से दिया। जबकि संजीव को 50 हजार निवेश करने पर 74 हजार का चेक दिया। दीपक मिश्र को एक लाख निवेश करने पर एक लाख 48 हजार का चेक दिया।
इसी तरह करीब ढाई सौ निवेशकों से 50 हजार से लेकर 10 लाख तक रकम जमा कराकर चेक दिए गए। आरोप है कि कंपनी के मालिक नाजिम अली पुत्र रहमतउल्ला निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना कुमारगंज, इसी गांव के मैनेजर नियाज, असफाक अली निवासी रायपट्टी, थाना खंडासा, वसीम खान ग्राम शेरपुर थाना इनायतनगर, अंसार ग्राम सरूरपुर, कुमारगंज, रामजग जायसवाल निवासी ग्राम चिलबिली, कुमारगंज व अन्य दो व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके ग्राहकों का पैसा कंपनी में निवेश करा दिया।

बाद में कंपनी अचानक रातोंरात भाग गई। कुमारगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह का कहना है कि फरार लोगों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed