फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fourteenkosi parikrama completed, devotees gathered for darshan

चौदहकोसी परिक्रमा पूरी, दर्शन को उमड़े भक्त

Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fourteenkosi parikrama completed, devotees gathered for darshan
चौदहकोसी कोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक मेले के पहले पड़ाव का समापन हो गया। अब रविवार सुबह नौ बजे से पंचकोसी परिक्रमा शुरू होगी। इस परिक्रमा को लेकर रामनगरी की धार्मिक परिधि में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले 24 घंटे से अधिक समय तक चली चौदहकोसी परिक्रमा में करीब 20 लाख भक्तों ने परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। परिक्रमा पूरी करने के बाद भक्तों का समूह मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ा। रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन सहित अन्य मठ-मंदिरों में दिन भर भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा के लिए रामनगरी में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच चुकी है। पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या के 15 किमी की परिधि में होती है। पंचकोसी परिक्रमा का मुहूर्त रविवार सुबह नौ बजे से है जो सोमवार की सुबह 8:42 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल तक कोरोना से प्रभावित रही परिक्रमा में इस बार आस्था का ज्वार दिखा। सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों में गूंज रहे जयघोष से भक्तों का जोश व उत्साह परिलक्षित होता दिखा। पूरे दिन व पूरी रात परिक्रमा पथ पर जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा।
पुलिस एवं खुफिया विभाग के मुताबिक चौदहकोसी परिक्रमा में करीब बीस लाख श्रद्धालुओं ने 14 कोस की परिधि नंगे पांव नापकर पुण्य अर्जित किया। शनिवार की सुबह जब भक्तों ने परिक्रमा पूरी कर ली तो भीड़ का कारवां दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों की ओर चल पड़ा। जिन श्रद्धालुओं की परिक्रमा पूरी होती रही, वे मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते रहे।

शनिवार होने के नाते सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। करीब डेढ़ लाख भक्तों ने शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर कनकभवन सहित अन्य मंदिरों में भी हाजिरी लगाई। शनिवार को पूरे दिन मठ-मंदिर भक्तों से गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed