{"_id":"61fd750098cb4e7b7c76e73a","slug":"four-candidates-including-sp-bsp-filed-nomination-faizabad-news-lko616422124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा सहित चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा सहित चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
अयोध्या-नामांकन करते गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह।-संवा?
- फोटो : FAIZABAD
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सपा, बसपा, आप सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा, रुदौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट के अंदर से बाहर तक कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अभय सिंह अपने सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर व एसडीएम बीकापुर संदीप श्रीवास्तव के समक्ष तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पारसनाथ यादव, मनोज जायसवाल, जय सिंह यादव सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक रानीबाजार स्थित अपने कार्यालय से नामांकन के लिए सहयोगियों संग यहां पहुंचे। उन्होंने बीकापुर के रिटर्निंग अफसर व एसडीएम अनुराग प्रसाद के समक्ष तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका नामांकन कराने के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल, करुणाकर पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से ही राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हजारी लाल ने आरओ व एसडीएम अनुराग प्रसाद के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार मिश्र भी अपने सहयोगियों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर व एसडीएम स्वप्निल कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को कुल नौ नामांकन पत्र लिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार के मुताबिक गोसाईगंज विधानसभा में कोई नामांकन फॉर्म नहीं बिका। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच, बीकापुर के लिए दो, अयोध्या के लिए दो नामांकन फॉर्म कुल नौ प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने लिए।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद और रुदौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दयानंद शुक्ल शनिवार को नामांकन करेंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी सूर्यकांत पांडेय भी शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

अयोध्या-नामांकन करते बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील पाठक।-सं?- फोटो : FAIZABAD