{"_id":"5df515118ebc3e87fd1f0956","slug":"foot-print-of-wild-animal-faizabad-news-lko4977553170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडवा गांव में मिले हिंसक जानवर के पग चिन्ह, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडवा गांव में मिले हिंसक जानवर के पग चिन्ह, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
मवई। रुदौली तहसील क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर किसी जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शनिवार सुबह मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा गांव के निकट ग्रामीणों ने एक बाग में किसी बड़े हिंसक जानवर का कई पगचिह्न देखने का दावा किया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी तथा डिप्टी रेंजर को दी। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न का नमूना लेकर जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा है। फिलहाल वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।
संडवा गांव के अलाउद्दीन व अब्दुल वहाज शनिवार सुबह खेतों की ओर नित्यक्रिया के लिए गए थे। तभी आम के एक बाग में दोनों ने बड़े आकार के कई पगचिह्न देखे तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर सैयद ततहीर अहमद ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न देखकर उसके नमूने लिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ये पगचिह्न सियार या भेड़िया के हो सकते हैं। वहीं इस बारे में क्षेत्रीय वनाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि दहशत की कोई बात नहीं है लेकिन ग्रामीण सतर्क रहें क्योंकि वनक्षेत्र पास में होने से किसी हिंसक जानवर के होने की संभावना सेे इनकार नहीं किया जा सकता है।