फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Food Department Sealed 4 samples of raids

खाद्य विभाग ने की छापेमारी 4 नमूने सील

Sun, 06 Aug 2017 10:20 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 06 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Food Department Sealed 4 samples of raids
चौक स्थित मावा मंडी में छापे मारी के दौरान मावा के सैंपल को सीज करते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खाद्य विभाग की टीम ने रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सामग्रियों के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए। कई गड़बड़ियां पाये जाने पर प्रतिष्ठान मालिकों को फटकार लगाई तथा अपनी मौजूदगी बेकार खाद्य सामग्रियों को फेंकवा दिया। 
विज्ञापन


रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने चौक स्थित मावा मंडी में छापेमारी की। मावा में अशुद्धि की आशंका पर कोटसराय निवासी मावा व्यापारी बाल्मीकि तथा नवाबगंज गोंडा के तुलसीपुर निवासी जुग्गीलाल के मावा का नमूना लिया तथा यहीं पर रखे 6 किलो मावा को फेंकवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चौक स्थित राधे स्वीट हाउस से बेसन व मूंग के लड्डू का नमूना लिया। निरीक्षण के दौरान छोला, पूड़ी में अशुद्धि पाए जाने पर फेंकवा दिया तथा भविष्य में ऐसे पदार्थों की बिक्री न करने हेतु दुकान मालिक दीपक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नावेल्टी प्रोविजन स्टोर में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में भारी अनियमितता पाई गई जिस पर दुकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खाद्य सामग्रियों की शुद्धता में मिलावट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गुणवत्ता में सुधार न आने पर दुकान स्वामियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यम भारती, विवेक कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed