{"_id":"598747b04f1c1b69428b4830","slug":"flooded-saryu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की बाढ़ से सांसत में जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की बाढ़ से सांसत में जिंदगी
फैजाबाद
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
सरयूू में जलस्तर बढ़ने के बाद डूब गईं घाट की सभी सीिढ़यां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक तेजी से उफनाई सरयू/ घाघरा नदी से कछारीय इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। 24 घंटे में एक सेमी की प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ रहा जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेमी उपर पहुंच गया है। शहर समेत समेत पूराबाजार, मयाबाजार, रुदौली व सोहावल तहसील के कछारीय इलाकों में खेत, रास्ता व आबादी डूबने लगी है। लोग पलायन कर रहे है, हालांकि प्रशासन की ओर से नाव व अस्थाई कैंप के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार शाम 6 बजे तक सरयू का जल स्तर 92.98 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 25 सेमी ज्यादा है। सरयू के इस रुख से सदर तहसील के जुड़वा शहर के कछारीय इलाकों समेत पूरा, मया समेत रुदौली व सोहावल तहसील के तटवर्ती इलाके बाढ़ में डूब गए हैं।
इसको लेकर लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है और प्रभावित इलाकों में टीमाें को भेज दिया गया है। वहीं कमिश्नर मनोज मिश्र ने रविवार को गुप्ताघाट पर बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।