{"_id":"62af69386c5fab179c36b33c","slug":"five-thousand-people-will-do-yoga-with-union-minister-and-deputy-cm-faizabad-news-lko63594297","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम के साथ पांच हजार लोग करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम के साथ पांच हजार लोग करेंगे योग
विज्ञापन
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव में प्रथम बार श्रीराम की पैड़ी पर अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित करीब पांच हजार लोग शामिल होकर योग करेंगे।
कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन, साधु-संत आदि को आमंत्रित किया जा रहा है। यह जानकारी रविवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दी।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि के विषय में सर्वोच्च न्यायालय से निर्णय आने के बाद पहली बार राम की पैड़ी पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस बार योग दिवस के लिए लाल कारपेट एवं अन्य बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के उचित व्यवस्था की जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि अयोध्या में स्थापित सात एलईडी डिस्पले बोर्ड व एक एलईडी वाहन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नोडल अधिकारी अमित सिंह ने बताया है कि इस योग दिवस को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन व मंडल प्रशासन लगा हुआ है।