फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five retired doctors had deployments

पांच रिटायर्ड डॉक्टरों की हो चुकी तैनाती

Sun, 12 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five retired doctors had deployments
च‌िक‌ित्‍सक
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद दोबारा तैनाती देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस तरह से विशेषज्ञ डॉक्टर 65 साल की उम्र तक सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। जिले में सेवानिवृत्त हो चुके पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की इस तरह से नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संवर्ग के सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 65 वर्ष की आयु तक तैनाती का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने चिकित्सकों के लिए आकर्षक वेतन देने की भी योजना बनाई है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सक को अधिक वेतनमान दिया जाएगा अपेक्षाकृत शहरी क्षेत्र के।

चिकित्सक सेवानिवृत्त होने से दो माह पूर्व ही विभाग में आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत अब तक पांच चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में अपना योगदान दिया है, लेकिन इनमें से किसी भी चिकित्सक ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवेदन नहीं किया है।

इन पांच चिकित्सकों में तीन अंबेडकरनगर से सेवानिवृत्त हुए हैं और दो चिकित्सक जिला अस्पताल से रिटायर हुए हैं। अंबेडकरनगर के पूर्व सीएमओ डॉ. अरुण कुमार बतौर पैथोलॉजिस्ट व डॉ. बीके लाल चेस्ट फीजिशियन के रूप में जिला अस्पताल में तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा अंबेडकरनगर से रिटायर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा गुप्ता जिला महिला अस्पताल में योगदान दे रही हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल से रिटायर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एसके वर्मा और पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरडी सिंह रिटायर होने के बाद जिला अस्पताल में अपना योगदान दे रहे हैं। 

जिला अस्पताल से लेकर गांवों तक के अस्पतालाें में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इस कमी की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड डॉक्टरों को भर्ती करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 65 वर्ष आयु तक के चिकित्सक अपने पसंद के चिकित्सालयों में कार्य कर सकते हैं।

जो चिकित्सक रिटायर होने वाले हैं वो रिटायरमेंट के दो माह पूर्व ही डीजी हेल्थ की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वह चिकित्सक भी आवेदन कर सकते हैं, जो रिटायर हो गए हैं लेकिन उनकी आयु 65 वर्ष पूरी नहीं हुई है। 

अस्पताल         सृजित पद (वि चि.)  तैनात चिकित्सक      रिक्त पद
जिला अस्पताल        44                  33                   11
महिला अस्पताल       17                  09                   08
ग्रामीण अस्पताल        45                 10                    35


सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक रिटायर होने से पूर्व विभाग की वेबसाइट पर दोबारा योगदान देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने रिटायर्ड डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया है। इससे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल पाएंगी। -डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमओ फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed