फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five-member committee will investigate the incident

पांच सदस्यीय समिति करेगी घटना की जांच

Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five-member committee will investigate the incident
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में चार शिक्षकों को पानी की जगह अम्लीय जल (तेजाब) पिलाने की घटना की जांच पांच सदस्यीय समिति करेगी। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी को भी चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है। प्राचार्य ने माना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण संबंधित कर्मचारी की घोर लापरवाही एवं पानी पिलाने के कार्य में उदासीनता परिलक्षित होती है।
विज्ञापन

ज्ञात हुआ है कि कुछ गिलासों में जमे कैल्शियम सतह को पूर्णतया हटाने के लिए नियमित जल पिलाने वाले कर्मचारी ने कुछ बूँद अम्ल की डाल रखी थी। उक्त स्थान पर गिलासों की संख्या अधिक होने के कारण अम्ल रखे गिलास स्वच्छ गिलास में मिल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य कक्ष में नियुक्त जल प्रापक के 15 जून को अवकाश पर होने के कारण प्रतिस्थानी कर्मचारी अनभिज्ञ होने के कारण उसी गिलास में पेयजल उक्त प्राध्यापकों को दे दिया। कहा कि घटना महज एक दुखद संयोग है।

प्राचार्य द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सर्वाधिक प्रभावित शिक्षक के स्वास्थ्य की महाविद्यालय प्रशासन स्तर पर निरंतर देखभाल की जा रही है। इस संबंध में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह भी ली जा रही है। शिक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षा के उपरांत चिकित्सक के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी चिंताजनक लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed